Struggling in Relationship । संघर्ष से भरे रिश्ते मानसिक रूप से करते हैं प्रभावित, आगे बढ़ने के लिए हर दिन खुद को याद दिलाए ये बातें

By एकता | Aug 21, 2023

हम सभी अपने रिश्ते और पार्टनर की भलाई चाहते हैं। लेकिन कई बार खुद की खुशी के लिए हमें कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिनके बारे में सोचकर भी रूह काँप जाती है। रिश्ते निभाने के लिए हम सभी किसी भी हद तक गुजर जाने का दम रखते हैं। लेकिन कई रिश्ते टॉक्सिक और अनहेल्दी होते हैं, जो निभाने के लिए बने ही नहीं होते हैं। ऐसे रिश्ते धीरे-धीरे कर आपको अंदर से खत्म कर देते हैं और फिर एक दिन खुद खत्म हो जाते हैं। रिश्ते खत्म करना आसान नहीं होता है। मगर जब रिश्ते में रहते हुए आपको सम्मान नहीं दिया जा रहा या आपकी सराहना नहीं की जा रही तो ऐसे रिश्ते में रहकर करना ही क्या है। हर कोई रिश्ते खत्म करने की हिम्मत नहीं जूटा पाता है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है इसके आगे करना क्या है या जीना कैसे है। बस इसी वजह से लोग एक टॉक्सिक रिश्ते में उलझकर रह जाते हैं और धीरे-धीरे खुद को खत्म होता देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: Toxic Relationship । खुद से नफरत करने पर मजबूर कर देता है टॉक्सिक रिश्ता, इन संकेतों से करें पहचान

किसी को रोकने की जरूरत नहीं है- अगर किसी व्यक्ति ने आपकी जिंदगी से जाने का मन बना लिया है तो उसे मनाने का कोई फायदा नहीं है। ऐसा व्यक्ति आज नहीं तो कल आपको छोड़ कर चला जाएगा। रिश्ते को चलाने के लिए दोनों तरफ से सहमति की जरूरत होती है। इसलिए अगर आपको अपने पार्टनर को रिश्ते में रहने के लिए मनाना पड़ रहा है तो बेहतर यही रहेगा कि आप उन्हें जाने दें। ऐसे पार्टनर की बजाय उन लोगों के साथ समय बिताए जो आपके साथ होने का जश्न मनाते हैं। ऐसे लोग जिनसे मिलते ही आपका चेहरा खुशी से खिल जाता है। ऐसे लोगों के साथ समय बिताने से आपको जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । जोखिमों से भरी है Delusionship, न करें Red Flags को नजरअंदाज करने की गलती

चीजों को स्वीकार करना शुरू करें- लोग, जो टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहते हैं, उन्हें पता होता है कि ये रिश्ता ज्यादा समय नहीं चलेगा। बस सामने वाले व्यक्ति से अलग होने के डर से हम रिश्ता ख़त्म नहीं कर पाते हैं। सब पता होने के बावजूद भी रिश्ते में बंधें रहते हैं। ऐसे में अगर आपको भी ऐसा ही कुछ लग रहा है तो चीजों को स्वीकार करें और आगे बढ़ें। रिश्ते के अंत को स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यकीन मानिए ये आपके खुद के विकास और खुशी के लिए जरुरी है।

हर बात पर तालमेल बिताना जरुरी नहीं- रिश्ता दो लोगों की सहमति पर शुरू होता है। ये सहमति एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाने को लेकर होती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने पार्टनर की हर बात और फैसलों में सहमति जताए या तालमेल बिठाए। अपने हिस्से के फैसले खुद लेने की कोशिश करें। हर चीज में पार्टनर से सहमति की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से चीजें आपके लिए आसान हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण