Better Digestion System: Indigestion की समस्या को ऐसे करें दूर, कुछ ही दिनों में नजर आएगा फर्क

By अनन्या मिश्रा | May 13, 2023

स्वस्थ और सेहतमंद बने रहने के लिए हमारा पाचन दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। क्योंकि पेट का सही तरह से साफ न होना, खाने के बाद पेट फूलना, गैस बनना और सही से भूख न लगना आदि ऐसे बहुत सारे लक्षण होते हैं, जो हमारे खराब पाचन की की ओर इशारा करते हैं। लेकिन कई बार हम इस संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती करते हैं। इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमारे खानपान का हमारे डाइजेशन पर असर पड़ता है। इसलिए डाइजेशन सही होने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Indigestion In Summers । अपच की समस्या से न हो परेशान, इन चीजों का करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत

इनडाइजेशन की बड़ी वजह

सही मात्रा में पानी न पीने से भी हमारा पाचन खराब होने लगता है। पाचन संबंधी दिक्कतों के लिए डिहाइड्रेशन भी एक वजह होती है। डिहाइड्रेशन से सिरदर्द, कब्ज व पेटदर्द की भी समस्या हो सकती है। सही मात्रा में पानी नहीं पीने से पेट सही से साफ नहीं हो पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार सही मात्रा में पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन व  इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। 

डाइटीशियन के अनुसार, ऐसा तब होता है, जब आपका शरीर उस पानी को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। हालांकि इसको बेहद आसान तरीके से ठीक किया जा सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको पानी में कुछ मिनरल्स मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में न तो पानी की कमी होती है और न ही पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

ऐसे सुधारे डाइजेशन

डिहाइड्रेशन भी पाचन से जुड़ी दिक्कतों का बहुत बड़ा जिम्मेदार है। शरीर में पानी सही से ऑब्जर्व हो, इसलिए पानी में मिनरल्स यानी की समुद्री नमक मिलाकर पीना चाहिए। इसके लिए आपको पानी में सिर्फ एक चुटकी सी सॉल्ट यानी की समुद्री नमक मिलाकर पीना है। कुछ ही दिनों में आपको पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता दिखाई देने लगेगा। बता दें कि सी सॉल्ट को सेंधा नमक से ज्यादा हेल्दी माना जाता है। समुद्री नमक डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के साथ ही ओरल हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। सी सॉल्ट में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की