जेपी नड्डा बोले- झारखंड की भ्रष्ट सोरेन सरकार को सत्ता से करें बेदखल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

रांची।भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यहां आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की पहली एक दिवसीय यात्रा के दौरान नड्डा ने यहां मोरहाबादी मैदान में जनजातीय समुदाय की विशाल ‘बिरसा मुंडा विश्वास रैली’ को संबोधित किया, जिसमें करीब 32 जनजातीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। नड्डा ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ राज्य की खनिज संपदा को सपरिवार लूटने में लगी है। नड्डा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जनजातीय समाज को लूटा है और उनके साथ विश्वासघात किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा जनजातीय समाज का इतना ख्याल रखती है और सम्मान करती है कि आज मोदी सरकार में आठ मंत्री जनजातीय समाज से हैं, पार्टी के 36 लोकसभा और आठ राज्यसभा सदस्य जनजातीय समाज से हैं। इतना ही नहीं देश में भाजपा के कुल 190 विधायक जनजातीय समाज से हैं।’’ इस बीच, भाजपा अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं को इंटरनेट की जानकारी रखने और लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए डेटा से अपडेट रहने की अपील की। नड्डा की इस अपील को 2024 में होने वाले संसदीय और विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police और RAF के लिए Body Camera अनिवार्य नहीं, Delhi High Court का PIL पर आदेश

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा

पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया