सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मांग, कहा- हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम वाजपेयी के नाम पर रखें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बोले- सीमा के प्रबंधन में पुलिस बलों की बड़ी भूमिका

ठाकुर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘भोपाल में 15 नवंबर 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजातीय गौरव दिवस पर आना हमारे भोपाल के लिए शुभ संकेत हैं। मुझे विश्वास है कि मोदी जी हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वापपेयी जी के नाम पर रखने की घोषणा करेंगे।’’ अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर यहां आयोजित विशाल आदिवासी सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion