प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे ने इंदौर में ली अंतिम सांस, पाठकों में शोक की लहर

By सुयश भट्ट | Mar 02, 2022

भोपाल। देश के प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का निधन हो गया है। उन्होंने 83 वर्ष की उम्र में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अंतिम सांस ली। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने लोकप्रिय कॉलम ‘पर्दे के पीछे कॉलम’ की आखिरी किस्त लिखी थी। पिछले कुछ समय से बहुत बीमार चल रहे थे। इंदौर के सयाजी मुक्तिधाम में 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया है। 

दरअसल जय प्रकाश चौकसे के पिछले लेख का शीर्षक इस प्रकार था. प्रिय पाठकों… यह विदाई है, अलविदा नहीं, विचार की शक्ति चमकने पर मैं फिर मिल सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं। जय प्रकाश चौकसे के निधन से उनके प्रशंसकों को गहरा दुख ह। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 8.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर के जेएएच अस्पताल की 5 दिन में दूसरी बड़ी लापरवाही, जिंदा मरीज को बताया मृत 

आपको बता दें कि बुधवार शाम 4 बजे जय प्रकाश चौकसे का अंतिम संस्कार इंदौर के सयाजी मुक्तिधाम में किया गया है। जय प्रकाश के छोटे बेटे आदित्य मुंबई में रहते हैं। जय प्रकाश के कपूर खानदान और सलीम खान के परिवार से बहुत करीबी संबंध थे।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force