मशहूर लेखक, पत्रकार वेद मेहता का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

न्यूयॉर्क। जाने माने भारतवंशी लेखक वेद मेहता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मेहता ने अपनी दृष्टिहीनता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और 20वीं शताब्दी के मशहूर लेखक के तौर पर चर्चित हुए। उन्होंने अपनी रचनाओं से अमेरिकी लोगों का भारत से परिचय कराया। पत्रिका ‘न्यूयॉर्कर’ ने शनिवार को उनके निधन की सूचना दी। मेहता इस पत्रिका के साथ करीब 33 साल तक जुड़े रहे थे। पत्रिका ने कहा, ‘‘30 साल से भी अधिक समय तक ‘न्यूयॉर्कर’ से जुड़े रहे लेखक मेहता का शनिवार सुबह 86 साल की उम्र में निधन हो गया। विभाजन पूर्व लाहौर में 1934 में एक संपन्न पंजाबी परिवार में जन्मे मेहता ने महज तीन साल की उम्र में मेनिन्जाइटिस की वजह से अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर