PM की चुप्पी के कारण धरना स्थलों पर बार बार हो रही गोलीबारी: सीताराम येचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

नयी दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दिल्ली स्थित जामिया नगर और शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थलों पर बार बार गोलीबारी होने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी और भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर हिंसा भड़काये जाने को जिम्मेदार ठहराया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग, दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भड़काऊ बयान देने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुका है।

इसे भी पढ़ें: 100 से अधिक प्रचारकों के साथ मोहन भागवत ने शुरू की भोपाल में चर्चा

उल्लेखनीय है कि रविवार को दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर गोलीबारी की, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले 30 जनवरी को सीएए के विरोध में जामिया से राजघाट तक पैदल मार्च के दौरान भी गोलीबारी की घटना हुई, इसमें एक छात्र घायल हो गया था। इसके बाद एक फरवरी को भी शाहीन बाग में धरना स्थल पर गोलीबारी की घटना हुई, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। येचुरी ने कहा, ‘‘दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है। बार बार हिंसा भड़काने की घटनाओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही सीधे तौर पर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की है।’’ 

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट