By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022
नयी दिल्ली| केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका की यह दावा करने वाली खबर ‘विशुद्ध काल्पनिक’’ है कि भारत में कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या आधिकारिक आंकडों से कहीं अधिक हैं।
उन्होंने कहा,‘‘ रिपोर्ट विशुद्ध काल्पनिक है जिसमें अतिरिक्त मौतें होने के अनुमानों की गणना के लिए गैर-मान्य तरीके का इस्तेमाल किया गया था और इसमें वैज्ञानिक आंकडोंकी समीक्षा भी नहीं थी।’’
मंत्री ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट: जीवन रक्षा’ द्वारा अक्टूबर 2021में जारी एक रिपोर्ट में भी इसी प्रकार की खामियां थीं।