Republic Day 2026: Jammu-Kashmir Police के शौर्य को सलाम, सबसे ज्यादा Gallantry Medals अपने नाम किए

By एकता | Jan 25, 2026

गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर देश के 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों को वीरता और विशेष सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 125 वीरता पदक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने National Voters Day की बधाई दी

राज्यों की पुलिस फोर्स में जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 33 पदक मिलेंगे, जबकि महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक दिए जाएंगे। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में इस बार केवल CRPF को 12 वीरता पदक मिले हैं।

इन सम्मानों में वीरता पदकों के अलावा 101 'राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक' और 756 'मेधावी सेवा पदक' भी दिए जाएंगे। यह पदक उन अधिकारियों और जवानों को मिलते हैं जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस दिखाया हो या लंबे समय तक पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की हो।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन