Republic Day: आठ दिनों के लिए दिल्ली में हवाई क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित, उड़ानों पर पड़ेगा असर

By अंकित सिंह | Jan 19, 2023

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी में हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। दिल्ली में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 19 से 24 जनवरी के साथ-साथ 26 से 29 जनवरी के बीच लागू रहेगा। यह प्रतिबंध रोजाना 10:00 बजे से शुरू होगा और 13:15 तक लागू रहेगा। नोटिस टू एयर मैन के मुताबिक इस दौरान अनुसूचित एयर लाइनों की गैर अनुसूचित उड़ानों और चार्टर्ड उड़ानों को दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि जो निर्धारित उड़ानें होंगी उस पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड देखने की है चाहत, तो बिना किसी परेशानी के ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट, जानें प्रॉसेस

50 विमान लेंगे हिस्सा: वायुसेना

राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के नौ राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा। वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त