अमेरिका में संसद के अध्यक्ष बनने के बेहद करीब पहुंचे Republican नेता केविन मैक्कार्थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2023

वाशिंगटन। रिपब्लिकन नेता केविन मैक्कार्थी अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बनने के करीब पहुंच गए हैं। शुक्रवार रात उनके 15 विरोधियों ने नाटकीय रूप से उनका समर्थन किया। गतिरोध के बीच प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव 12वें और 13वें चरण तक पहुंच गया है और अब भी यह प्रक्रिया जारी है। मैक्कार्थी ने पत्रकारों से कहा कि मुझे विश्वास है कि इसे हमेशा के लिए खत्म करने के लिए हमारे पास पर्याप्त वोट होंगे।

यह मतदान ऐसे वक्त हो रहा है जब छह जनवरी 2021 में अमेरिकी संसद भवन परिसर में हुई हिंसा के दो साल पूरे हो गए हैं। संसद भवन परिसर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कुछ सांसदों ने कुछ मिनट का मौन रखा तथा उन अधिकारियों की प्रशंसा की जिन्होंने उस दिन कांग्रेस की रक्षा में मदद की थी। इन सांसदों में अधिकतर डेमोक्रेटिक पार्टी से थे। वहीं, राष्ट्रपति जो. बाइडन ने हमलावरों का मुकाबला करने वाले अधिकारियों तथा अन्य लोगों को व्हाइट हाउस में पदक प्रदान किए।

प्रमुख खबरें

हमें लगा हम मर जाएंगे: Air India Flight में भीषण Turbulence का Passengers ने सुनाया डरावना अनुभव

Arundhati Roy ने जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर PM Modi की छवि पर दिया बयान

HP SHIVA परियोजना से हिमाचल प्रदेश के 3,500 किसानों को मिलेगा बागवानी का लाभ

Emami का Q1 शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घटा, परिचालन आय बढ़कर 1,039.21 करोड़ रुपये हुई