अमरनाथ में बाढ़ के बाद चला बचाव अभियान खत्म, कोई लापता नहीं: मनोज सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमरनाथ गुफा मंदिर के निकट अचानक आई बाढ़ के बाद चला बचाव अभियान अब खत्म हो गया है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं मिली है। बाढ़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी। सिन्हा ने आठ जुलाई को आई बाढ़ के बाद कई लोगों के लापता होने संबंधी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंदिर बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर गुमशुदगी के बारे में लगभग 200 कॉल आईं और यात्रियों का पता लगाने में कुछ समय लगा क्योंकि उनके मोबाइल फोन बंद थे।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में जुलाई में हुई भारी बारिश, राज्य सरकार मुस्तैदी से कर रही जान-माल की सुरक्षा

सिन्हा ने यहां राजभवन में पत्रकारों से कहा, 15 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है और उन सबकी पहचान की जा चुकी है। 55 लोग घायल हुए हैं और दो को छोड़कर सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उपराज्यपाल ने कहा कि दो घायलों का यहां एसकेआईएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़ें: Daler Mehndi Gets Jail | 2003 के मानव तस्करी मामले में गायक दलेर मेहंदी को कोर्ट ने भेजा जेल

सिन्हा ने कहा कि प्रशासन सभी राज्यों की सरकारों के संपर्क में है और अब तक किसी भी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं मिली है। उपराज्यपाल ने कहा कि आठ जुलाई को शुरू बचाव अभियान अब लगभग खत्म हो चुका है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन