रूस और सीरिया सरकार के हवाई हमले में नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

बेरूत। रूस और सीरिया सरकार के हवाई हमले में बुधवार को दो बचावकर्मियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। मानवाधिकारों के एक निगरानी समूह ने यह जानकारी दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि इदलिब प्रांत के खान शेखोन कस्बे में रूस और सीरिया सरकार द्वारा एक एंबुलेंस पर किए गए हमले में में दो असैन्य बचाव कर्मियों जिन्हें व्हाइट हेलमेट के नाम से भी जाना जाता है, की मौत हो गई। 

बचाव समूह ने बताया कि रूसी युद्धक विमानों द्वारा बचाव कर्मियों को ‘निशाना’ बनाकर हमला किया गया क्योंकि ये घायल नागरिकों को शहर से बाहर निकाल रहे थे। समूह ने बताया कि पांच अन्य स्वयंसेवक भी घायल हो गए। इसके अलावा इदलिब प्रांतविभिन्न हिस्सों में हुए हवाई हमलों में सात अन्य नागरिकों की मौत बुधवार को हो गई। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज