हरियाणा में प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण का मामला, 75% रिजर्वेशन पर लगी रोक SC ने हटाई

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2022

उच्चतम न्यायालय ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के निवासियों के लिए 75 प्रतिशत कोटा संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया, राज्य को नियोक्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट को एक महीने के भीतर इस मुद्दे पर फैसला करने के लिए कहा और राज्य सरकार को फिलहाल नियोक्ताओं के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया। मामले में शामिल पक्षों से कहा कि जब उच्च न्यायालय गुण-दोष के आधार पर मामले की सुनवाई करे तो कोई स्थगन की मांग न करें।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में आंगनवाड़ी वर्कर्स को सर्वाधिक वेतन और सुविधाएं दे रही है हरियाणा सरकार

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व अन्य औद्योगिक संस्थानों की तरफ से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने हरियाणा सरकार द्वारा बनाए राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार अधिनियम-2020 को संविधान की मूल भावना के विपरीत बताया। दवे के अनुसार ऐसे तो देश के सभी राज्य अपना अलग कानून बना लेंगे। कोर्ट ने कहा है कि अभी यह मामला नियमित सुनवाई के लिए स्वीकार भी नहीं किया गया है। 

प्रमुख खबरें

UP सरकार का Jauhar University पर एक्शन, अवैध निर्माण पर डिमोलिशन नोटिस जारी, भड़की कांग्रेस

Indian Seafarers Safety: Hormuz Strait हमलों के बाद सरकार का Ship Owners को आदेश, क्या है DGMA की बड़ी एडवाइजरी

Mouni Roy Paparazzi Fight | मेरे पीछे मत आना..., कार के अंदर फोटो खींचने पर पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, वीडियो वायरल

Ram Mandir Donation Scam: SIT जांच में बड़ा खुलासा, Stock Market में लगा चंदे का पैसा और मिलीं दो लग्जरी SUV