रिजर्व बैंक ने बैंकों को ‘आगाह’ नहीं किया है: शक्तिकांत दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

भुवनेश्वर। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसने बैंकों को ‘आगाह’ नहीं किया है, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग ने बताया है, लेकिन उनसे कहा गया है कि नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास केंद्रीय बोर्ड की बैठक में भाग लेने भुवनेश्वर आए थे। उन्होंने राज्य की राजधानी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की। दास ने संवाददाताओं से कहा, कि मीडिया के एक वर्ग ने ऐसी खबर दी है लेकिन बैंकों को आगाह करने जैसा कुछ नहीं है। हमने कहा है कि बैंकों को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

भारत में Semiconductor विनिर्माण के लिए बेहतरीन अवसर, BCG ने बताई वजह

Pravesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

नेपाल में भारी बारिश के बाद Valmikinagar Barrage से छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानी

IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट