रिजर्व बैंक की बैठक, PMI आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक का नीतिगत दरों पर निर्णय, विनिर्माण व सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े तथा वैश्विक संकेतक इस सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। अगले सप्ताह बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि धारणा सकारात्मक रहने के कारण बाजार के आगे मजबूत होने का अनुमान है। हमें लगता है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से आगे की दिशा तय होगी।

इसके अलावा विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई के आंकड़े भी बाजार की धारणा तय करेंगे। आगामी सप्ताह वाहनों की बिक्री के मासिक आंकड़े भी आने वाले हैं। निवेशकों की नजरें इन आंकड़ों पर भी रहेगी। अगले सप्ताह शुक्रवार को रिजर्व बैंक नीतिगत दरों पर निर्णय लेगा। यही अगले सप्ताह का सबसे बड़ा कारक होगा।

इसे भी पढ़ें: PMC के निलंबित प्रबंध निदेशक का खुलासा, HDIL पर बैंक का 2,500 करोड़ का कर्ज

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी शोध) संजीव जरवाड़े ने कहा कि आने वाले समय में निवेशकों का ध्यान अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम पर जाएगा।’’वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों की निगाह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियाग चलाये जाने के संबंध में शुरू हुई जांच पर भी रहेगी। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 807.95 अंक यानी 2.12 प्रतिशत लाभ में रहा। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है