भारतीय रिजर्व बैंक के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच वाहन, आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में कमजोरी से सोमवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरूआती कारोबार में 100 अंक चढ़ने के बाद 158.94 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 35,650.01 अंक पर आ गया। 

इसे भी पढ़े: भारत पर्यटन के क्षेत्र में विश्व में सर्वाधिक रोजगार देने वाला देश: केंद्रीय मंत्री

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सरकार को चालू वित्त वर्ष में किए जाने वाले अंतरिम लाभांश के भुगतान पर भी चर्चा होगी। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 966.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 853.25 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे। अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंगसेंग शुरूआती कारोबार में 1.67 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.79 प्रतिशत, कोस्पी 0.73 प्रतिशत और जापान का निक्केई 1.78 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका