केंद्र के बजाय स्थानीय निकाय जीएसटी संग्रहित करें: राज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2016

ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि जीएसएटी का संग्रह केंद्र के बजाय स्थानीय निकायों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी में अगर केंद्र राज्यों को उनका हिस्सा देने में विफल रहता है तो स्थानीय निकाय ढह जाएंगे। राज रविवार शाम यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे। वह यहां गोंविदाओं का शुक्रिया कहने और उनकी सराहना करने के लिए आए थे जिन्होंने उच्चतम न्यायालय की बंदिश के बावजूद दही हांडी उत्सव हमेशा की तरह मनाया।

 

कर सुधारों में जीएसटी को एक बेहतर कदम बताते हुए राज ने कहा कि स्थानीय निकायों को इसे संग्रहित करना चाहिए और राज्य तथा केंद्र को उसका हिस्सा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन केंद्र इसको संग्रहित करके राज्यों पर नियंत्रण रखना चाहता है।

 

महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों का आज विशेष सत्र है और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के अनुमोदन के संबंध में एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। विधानमंडल के सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के पूर्वाग्रह को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियां विधेयक को एक मत से पारित करने के पक्ष में हैं।

 

प्रमुख खबरें

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच

Goa Nightclub Fire Case : लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, पछतावे के सवाल पर जोड़े हाथ