सभी आवासीय सोसाइटियां फ्लैटों की बालकनी की दीवार पर रखे गमले हटा दें: नोएडा प्राधिकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2025

नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को सभी आवासीय सोसाइटियों से कहा कि वे सभी फ्लैटों की बालकनी की दीवार पर रखे गमले हटा लें। प्राधिकरण द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अगर किसी आवासीय सोसाइटी की बालकनी की दीवार पर रखे गमले के गिरने की घटना होती है, तो ‘अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन’ (एओए) के अध्यक्ष और सचिव या बिल्डर व फ्लैट मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

प्राधिकरण ने यह कदम पुणे में हाल ही में हुई एक घटना के बाद उठाया है। पुणे की एक सोसाइटी के परिसर में खेल रहे एक बच्चे की बालकनी की दीवार पर रखे गमले के गिरने से मौत हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े