शंघाई में घरों में कैद लोग सड़कों पर उतरे, लॉकडाउन को हटाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2022

बीजिंग।चीन के शंघाई नगर में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये लगाये गये लॉकडाउन को हटाने की मांग करते हुए लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। शंघाई के लोगों में लॉकडाउन पाबंदियों को लेकर नाराजगी है। शंघाई शहर के लोग कोविड-19 पाबंदियों में राहत की मांग कर रहे हैं। शंघाई में 2.1 करोड़ से अधिक लोग अब ‘‘एहतियाती क्षेत्रों’’ में हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और LGBT पर सख्त कानून पेश करने वाला है यह देश, सजा में दिए जाते है 100 कोड़े

सैद्धांतिक रूप से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बाहर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। कुछ लोगों को जारी किये गये विशेष पास के जरिये बाहर जाने की अनुमति है। निवासियों ने मांग की कि उन्हें बिना समयसीमा या प्रतिबंधों के आवागमन की अनुमति दी जाये। स्थानीय समितियों ने पाबंदियों में मामूली राहत देते हुए कहा है कि सिर्फ ऐसे लोग ही घरों से बाहर निकल सकेंगे, जिनके पास अनुमति होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश के बांदा में बोलेरो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

25 साल बाद फिर से लौट रहा है Nokia का यह पॉपुलर फोन, जानें इसके फीचर्स

राजीव गांधी के साथ पंजाब से आए थे, संभालते थे सोनिया का क्षेत्र, जाने कौन हैं KL Sharma जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी से बनाया उम्मीदवार

इंग्लैंड क्रिकेट में शोक की लहर, युवा क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा