एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और LGBT पर सख्त कानून पेश करने वाला है यह देश, सजा में दिए जाते है 100 कोड़े
इंडोनेशिया के आचेह राज्य में अभी भी इसलाम का शरिया कानून लागू है जिसके तहत अगर कोई भी समलैंगिकता और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में अपराधी के रुप में पाया जाता तो उस व्यक्ति को 100 कोड़े की सजा दी जाती है। बताया जा रहा है कि यह विधेयक जुलाई तक पारित हो सकता है।
इंडोनेशिया देश में जल्द ही एक ऐसा विधेयक पास होने वाला है जिसके तहत अब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को देश में अपराध घोषित कर दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक, इस समय विधेयक पर संसद में बहस छिड़ी हुई है।
इसे भी पढ़ें: मुस्लिम महिला खाती है सूअर का मांस और पीती है शराब, इस्लाम को नहीं स्वीकारा
बता दें कि अगर यह कानन पारित हो जाता है कि मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में अप्राकृतिक यौन संबंधों और समलैंगिक संबंधों को भी पूरी तरह से गैर कानूनी घोषित कर दिया जाएगा। इससे देश में यौन संबंध रखने वालों और समलैंगिकों के खिलाफ हिंसा बढ़ सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इंडोनेशिया में समलैंगिकता और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अवैध नहीं हैं, लेकिन कुछ इस्लामी कट्टर लोग इसे एक बुराई की तरह देखते है।
इंडोनेशिया के आचेह राज्य में अभी भी इसलाम का शरिया कानून लागू है जिसके तहत अगर कोई भी समलैंगिकता और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में अपराधी के रुप में पाया जाता तो उस व्यक्ति को 100 कोड़े की सजा दी जाती है। बताया जा रहा है कि यह विधेयक जुलाई तक पारित हो सकता है।
अप्राकृतिक यौन-संबंधों को अपराध घोषित किया जाएगा
बेनार न्यूज से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि अप्राकृतिक यौन-संबंधों को भी नए कानून के तहत अपराध घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संबंध देश के संविधान के खिलाफ है। 'मानवाधिकारों का उल्लंघन' 'सेंटर फॉर लीगल एंड पॉलिसी स्टडीज' के एक शोधकर्ता जोहाना पुरबा के अनुसार, इंडोनेशिया अगर ये कानून बना लेता है तो ये अंतरराष्ट्रीय कानून 'नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय वाचा (ICCPR)' का उल्लंघन होगा। जोहाना ने कहा, 'किसी को उसकी यौन प्रवृत्ति के कारण अपराधी बताना मानवाधिकारों का उल्लंघन है और ये विधेयक निजता के अधिकार का भी उल्लंघन है।
अन्य न्यूज़