हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष का इस्तीफा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की प्रदेश इकाई का नया प्रमुख बनाए जाने की खबरों के बीच राज्य के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। बिंदल ने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज को अपना इस्तीफा सौंपा। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर प्रदेश भाजपा के एक नेता ने बताया कि बिंदल की नियुक्ति के संबंध में शनिवार को घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा के करीबी बिंदल होंगे भाजपा की हिमाचल इकाई के नए प्रमुख

पार्टी नेताओं ने बताया कि बिंदल को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि बिंदल के नाम पर पार्टी में पहले ही सहमति बन चुकी है। भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 24 घंटे के भीतर दाखिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर चुनावपर्यवेक्षक के रूप में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा