सरकार बनाने का दावा किया पेश, भगत सिंह के गांव में शपथ, ऐसी है भगवंत मान की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2022

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे। मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा, मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा 

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एएपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने ऐलान किया था कि वे चंडीगढ़ में नहीं, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव में उनके शहीदी स्मारक पर सीएम पद की शपथ लेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकल कलां में तैयारियां तेज हो गई हैं। ़

इसे भी पढ़ें: जायंट किलर गुरमीत सिंह, जिन्होंने लास्ट इलेक्शन इनिंग में 0 पर आउट कर बादल को राजनीति का डॉन ब्रैडमैन बना दिया

इन चेहरों के मंत्री बनने की चर्चा

भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंजाब में बनने वाली सरकार में मंत्री पद के लिए हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर मनुके, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बुद्ध राम, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवनज्योत कौर और डॉ चरणजीत सिंह समेत आप के कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं।  

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया