अमेरिका ने ईरान के साथ प्रतिरोधी क्षमता का एक स्तर बहाल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने बुधवार को कहा कि तीन जनवरी को ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की बगदाद में मौत के बाद अमेरिका ने ईरान के प्रति कुछ कुछ प्रतिरोधी क्षमता बहाल कर ली है। उन्होंने कताएब हिज्बुल्ला (केएच-ईरान समर्थित इराकी समूह) का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा कि मैं मानता हूं कि इस बिंदू पर जब हमने दिसंबर के अंत में केएच और उसके बाद सुलेमानी के खिलाफ हमले किए इसके बाद मुझे लगता है कि हमने एक स्तर तक प्रतिरोधी क्षमता स्थापित की है।

एस्पर ने कहा कि लेकिन हम देखेंगे, समय बताएगा। एस्पर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बुधवार को ईरान ने इराक में दो अड्डे को निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी सैनिक रहते हैं। इस हमले में किसी अमेरिकी या इराकी मौत नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे