सर्जिकल स्ट्राइक को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना सैनिकों के शौर्य को सम्मान: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2018

नयी दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक को जवानों के अदम्य साहस का परिचायक बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार द्वारा इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना भारतीय सैनिकों के शौर्य को सच्चा सम्मान है। अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज से 2 वर्ष पूर्व भारतीय सेना के जांबाजों द्वारा दुश्मनों के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर सुरक्षित वापस आना हमारे जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम का परिचायक है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार द्वारा इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना देश की सुरक्षा के लिये सर्वस्व अर्पण करने वाले हमारे सभी भारतीय सैनिकों के शौर्य को सच्चा सम्मान है।’’ उल्लेखनीय है कि उरी में सेना के ठिकाने पर हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

 

रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोधपुर सैन्य अड्डे के बैटल एक्स मैदान में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का आज उद्घाटन किया जो 2016 में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित की गयी है।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा