जांच आयोग के समक्ष पनीरसेल्वम की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया में शशिकला ने कहा, सच सामने आ गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

चेन्नई। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की विश्वासपात्र वी. के. शशिकला के मुताबिक, जो सच्चाई अब तक सिर्फ भगवान को पता थी अब अन्नाद्रमुक नेता ओ पनीरसेल्वम के माध्यम से लोगों के संज्ञान में भी आ गई है, जिन्होंने एक जांच आयोग के समक्ष बयान दिया था कि उन्हें 2016 में जयललिता की मृत्यु से संबंधित परिस्थितियों पर संदेह नहीं है। शशिकला से जब इस संबंध में ओ पनीरसेल्वम के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि सच्चाई अब लोगों के सामने भी आ गई है और इसमें देरी हो सकती है लेकिन कोई भी सच्चाई को बदल या छुपा नहीं सकता है।

इसे भी पढ़ें: Aircel Maxis | दिल्ली की अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, उनके बेटे को नियमित जमानत दी

साथ ही, उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उसकी जड़ें हैं और इसलिए वे ही मायने रखते हैं। के.पलानीस्वामी और ओ. पनीरसेल्वम, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हैं, हालांकि पलानीस्वामी को दोनों में ज्यादा प्रभावी के रूप में देखा जाता है और वह कथित तौर पर उन्हें (शशिकला को) पार्टी में फिर से शामिल करने के विचार के खिलाफ हैं। पनीरसेल्वम ने 22 मार्च को ए अरुमुघस्वामी जांच आयोग को बताया कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें जयललिता की मृत्यु के संबंध में कोई संदेह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मैच, सेमीफाइनल पर निगाहें!

Ahmedabad Police ने किया Boss Scam का भंडाफोड़, Pakistan और China तक फैला है इस साइबर जाल का नेटवर्क

Mandi के Deori School के बच्चों से बोले CM Sukhu, खराब मौसम के कारण टला Priyanka Gandhi का दौरा