चीन को मिल रही कोरोना वायरस से राहत, बीजिंग में मामलों की कमी के बाद रेस्तरां फिर से खोले गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

बीजिंग। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अधिकारियों ने महामारी संबंधित पाबंदियों में कुछ और ढील दी तथा लगभग एक महीने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग में ज्यादातर रेस्तरां फिर से खुल गये। संग्रहालय, सिनेमा और जिम को 75 प्रतिशत क्षमता तक संचालित करने की अनुमति दी गई है और अब लोगों के घरों तक सामान को पहुंचाया जा सकता है। स्कूलों को पहले आंशिक रूप से खोला गया था लेकिन अब 13 जून से स्कूलों का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा में समाचार चैनल के कार्यालय से चोरी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

शहर में पिछले सप्ताह कुछ पाबंदियां हटाई गई थी लेकिन रेस्तरां बंद रहे। बीजिंग और शंघाई दोनों शहरों में, मेट्रो या कार्यालयों, शॉपिंग मॉल या अन्य सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने से पहले लोगों को पिछले 72 घंटों में कोविड के लिए कराई गई नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती