कश्मीर घाटी में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में ढील दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2019

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में शनिवार को ढील दी गई। शहर के कुछ इलाकों में लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में जाने देने के लिए पाबंदियों में ढील दी गई।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं और सड़कों पर बैरिकेड लगे हुए हैं लेकिन पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। 

 

 इसे भी पढ़ें: कश्मीर घाटी के 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं बहाल

 

उन्होंने बताया कि राज बाग और जवाहर नगर जैसे कुछ इलाकों में लैंडलाइन फोन सेवाएं बहाल की गई है लेकिन लाल चौक, प्रेस एन्क्लेव और उसके आसपास अन्य इलाकों समेत अधिकांश हिस्सों में लैंडलाइन सेवाएं निलंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में निजी वाहनों की गतिविधियां बढ़ गई है। श्रीनगर के डलगेट इलाके में कुछ अंतर जिला कैब भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। शहर के सिविल लाइंस इलाकों में कुछ दुकानें शनिवार सुबह खुली। ईंधन स्टेशन समेत ज्यादा व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी बंद हैं।

प्रमुख खबरें

Immunity Booster In Summer | क्या आप इस गर्मी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं? इन 5 आंवले से बने व्यंजनों को आज़माएं

कांग्रेस ने मान ली अपनी हार, Andhra Pradesh में बोले PM, राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

Chai Par Sameeksha: रायबरेली में राहुल बचा पाएंगे गांधी परिवार का किला, प्रियंका क्यों नहीं लड़ीं चुनाव?

भारतीय मूल की Sunita Williams मंगलवार को तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा करने को तैयार