अनलॉक की ओर महाराष्ट्र, 5 चरणों में हटेंगी पाबंदियां, मुंबई के लिए करना होगा इंतजार

By अंकित सिंह | Jun 03, 2021

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बाद अब महाराष्ट्र में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक अब वहां प्रतिबंधों में रियायतें दी जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्री यह दावा कर रहे हैं कि राज्य सरकार ने 5 चरणों में लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। मुंबई के लिए अभी फैसला नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि 15 जून के बाद मुंबई के लिए कुछ फैसला हो सकेगा। महाराष्ट्र में 5 स्तर यानी कि लेवल 1,2,3,4,5 के तहत अनलॉक किया जाएगा। सबसे पहले लेवल 1 वाले जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। यह वह जिले हैं जहां मामले बेहद ही कम हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हमने सकारात्मकता दर और जिलों में ऑक्सीजन बेडों के अधिभोग की स्थिति के आधार पर राज्य के लिए 5 स्तरीय अनलॉक योजना तैयार की है। सबसे कम सकारात्मकता दर वाले जिलों में कोई प्रतिबंध नहीं होगा। महाराष्ट्र में कुल 18 जिले हैं, जो लेवल 1 के अंतर्गत आते हैं, उन्हें कल से अनलॉक कर दिया जाएगा।  

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट? पटोले ने चेताया, पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड-19 से होने की पुष्टि हुई। इसके साथ महाराष्ट्र में अबतक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने बलात्कार पीड़िता के माता-पिता के मन बदलने पर गर्भपात का आदेश वापस लिया

Gurpatwant Singh Pannun की हत्या की साजिश में शामिल थे रॉ ऑफिसर? अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत ने अब किया करारा पलटवार

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी