नफरतमुक्त भारत बनाने की दिशा में करेंगे काम, केजरीवाल बोले- मैं देश का सच्चा सपूत हूं, जनता ने नतीजों के जरिए बता दिया

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 7 सालों में अंग्रेजों वाला सिस्टम बदला है। हमने ईमानदार राजनीति की और लोगों के काम की शुरुआत की है। अब स्कूल बनने लगे हैं, गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह का सपना पूरा होने लगा है। लेकिन यह इतना आसान नहीं है, यह सभी लोग एकसाथ मिलकर आज देश को आगे बढ़ने से रोकना चाहती है।

देश का सच्चा सपूत है केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बड़े-बड़े षड़यंत्र किए गए थे, सभी लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गए थे और उनका एक ही मकसद था कि सिर्फ आम आदमी पार्टी नहीं आनी चाहिए और फिर अंत में इन लोगों ने एकजुटता के साथ बोला था कि केजरीवाल आतंकवादी है। लेकिन नतीजो के माध्यम से देश की जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। बल्कि वह देश का सच्चा सपूत और देशभक्त है। जनता ने अपना नतीजा सुना दिया है। 

इसे भी पढ़ें: 'क्यूं पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में', धुरी की जनता ने भगवंत मान के सिर पर बांधा जीत का सहरा 

उन्होंने कहा कि जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है बल्कि वह लोग हैं जिन्होंने देश को लूटा है। उन्होंने कहा कि अब सभी लोगों को नया भारत बनाने का संकल्प लेना है। जहां पर एक इंसान दूसरे इंसान से प्यार करेगा, वहां पर नफरत के लिए कोई जगह नहीं होगी। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां पर कोई भूखा नहीं सोएगा, मां-बहनें सुरक्षित होंगी, अमीरों और गरीबों के बच्चों को एक जैसी शिक्षा मिलेगी, खूब सारे मेडिकल की शिक्षा मिलेगी।

पूरे देश में होगा इंकलाब

इसी बीच केजरीवाल ने कहा कि पहले पंजाब में इंकलाब हुआ और अब पूरे देश में इंकलाब होगा। मैं सभी महिलाओं, किसानों, युवाओं, उद्योगपतियों से कहना चाहता हूं कि सभी लोग आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी पार्टी का नाम नहीं है बल्कि भगत सिंह के इंकलाब का नाम है।

प्रमुख खबरें

NTPC का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 40.68 प्रतिशत उछला, 7351 करोड़ रुपये रहा

Rajasthan के Kota में सरपंच चुनाव मतगणना के दौरान Election Officer की Heart Attack से मौत

केरल के Vizhinjam Port पर पहुंचा पहला आयात कंटेनर, चीन से आया सामान

UP Assembly Election: प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 परिवारों से संपर्क का BJP ने सौंपा जिम्मा