फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 20.29 लाख इकाई रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

नयी दिल्ली। फरवरी में यात्री और दोपहिया वाहनों समेत सभी खंडों में तगड़ी खरीदारी आने से देश में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ गई। वाहन वितरकों के संगठन फाडा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने कुल 20,29,541 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 17,94,866 इकाई थी। यात्री वाहन खंड में पिछले महीने बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,30,107 इकाई हो गई, जो फरवरी, 2023 में 2,93,803 इकाई थी। 

सिंघानिया ने कहा कि दोपहिया वाहन खंड में वृद्धि के पीछे ग्रामीण क्षेत्र की मांग, प्रीमियम मॉडलों की चाहत, व्यापक उत्पाद उपलब्धता और दिलचस्प ऑफर की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि शादियों के मौसम और बेहतर आर्थिक स्थिति जैसे कारकों ने भी इस सकारात्मक वृद्धि में योगदान दिया। फरवरी में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़कर 88,367 इकाई हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: जूट, कपास के दाम MSP से नीचे आए, तो सरकार खरीदेगी किसानों की फसल : Piyush Goyal

सिंघानिया ने कहा कि नकदी प्रवाह की कमी और चुनाव से संबंधित खरीद स्थगन जैसी बाओं के बावजूद इस खंड में वृद्धि देखी गई, जो इस क्षेत्र के लचीलेपन और क्रमिक सुधार को उजागर करती है। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री भी पिछले महीने 24 प्रतिशत बढ़कर 94,918 इकाई हो गई। इसी तरह, ट्रैक्टर की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 76,626 इकाई हो गई।

प्रमुख खबरें

Mexico के स्कूलों में Mobile Phone बैन, राष्ट्रपति Sheinbaum के फैसले का कुछ अभिभावकों ने किया विरोध

अगले 11 साल में 500 GW स्वच्छ ऊर्जा जोड़ेगा भारत, PM Modi ने बताया 20 लाख करोड़ का निवेश अवसर

Punjab Police ASI निलंबित: नेता के घर गद्दे नीचे मादक पदार्थ रखने का वीडियो आया सामने

Asian Cup पर सुरक्षा चिंताओं के बीच Al Nassr मैच से बाहर हुए Cristiano Ronaldo