Makeup Beginners ध्यान दें! कैंची और टेप से पाएं Perfect Look, ये हैं 5 Viral हैक्स

मेकअप बिगिनर्स के लिए यह लेख परफेक्ट लुक पाने के आसान हैक्स बताता है, जिसमें टेप से शार्प आईलाइनर और लिपस्टिक लगाना, व कैंची के इस्तेमाल से सही जगह पर ब्लश अप्लाई करना सिखाया गया है। इन ब्यूटी टिप्स से मेकअप करना आसान हो जाता है और प्रोफेशनल फिनिश मिलती है।
क्या आप भी एक मेकअप बिगिनर्स हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आप भी वीडियो देखकर मेकअप ट्राई करते हैं लेकिन परफेक्ट लुक नहीं मिलता। वैसे मेकअप करना काफी आसान होता है लेकिन यह उतना होता है नहीं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पर कई सार ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स के हजारों मेकअप ट्यूटोरियल्स देखने को मिल जाएंगे।
लेकिन आप इन्हें देखकर मेकअप करती हैं, तो कुछ ने कुछ छूट ही जाता है। अगर फेस मेकअप की बात करें तो सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन, ब्लश लगाने को लेकर होता है। अब नहीं समझ आता है कि ब्लश गालों पर किस हिस्से पर लगाएं, जिससे परफेक्ट लुक मिले। तो चलिए बिना देर किए इस लेख में हम आपको मेकअप के अलग-अलग टिप्स देने जा रहे हैं।
मेकअप के लिए कैंची का करें यूज
इस हैक को ट्राई करने के लिए आपको एक छोटी कैंची लेनी है। कैंची को उल्टा करके अपने गालों पर रखें। इसके ध्यान से रखें जिससे आपको कोई नुकसान देखने को न मिले। कैंची को गालों पर रखने से पहले आप कैंची के आगे वाले हिस्से को टेप से कवर भी कर सकती हैं। इसके बाद कैंची के गोल वाले हिस्से में अपने फेस टोल के हिसाब से ब्लश लगाएं।
इसका फायदा यह है कि ब्लश की मात्रा अच्छे समझ आ जाती है और कितने हिस्से में ब्लश लगाएं, यह पता चल जाता है। ब्लश लगाने के बाद आप ब्रश की मदद से इसे ऊपर की तरफ ले जा सकती हैं। ब्लश को आप ऊपर की तरफ ब्लेंड करें, जिससे आपका चेहरा एकदम नेचुरल और शार्प लुक देगा।
टेप से परफेक्ट आईलाइनर और लिपस्टिक लगाएं
लिपस्टिक या लाइनर लगाने में भी आपको समस्या होती, तो आप यह हैक का इस्तेमाल करें। टेप का यूज कर सकते हैं, इससे फायदा यह होगा कि यदि आपको लाइनर लगाना नहीं आता तो आसानी से लग जाएगा। इसके साथ ही आपके होठों पर लिपस्टिक लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। इस बा का ध्यान रखें कि पहले टेप लगाएं और लिपस्टिक-लाइनर लगाने के बाद टेप हटा लें। टेप हटाने के बाद शार्प और एक जैसी विंग देखने को मिलेगी।
कैसे इस्तेमाल करें?
- इसके लिए सबसे पहले आप साफ सेलोटेप के दो छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- अब टेप को आंखों पर चिपकाने से पहले एक-दो बार अपने हाथ पर चिपकाकर छुड़ा लें।
- फिर अपनी एक आंख बंद करें टेप को दोनों कोनों से पकड़कर एक सिरे से दूसरी सिरे तक नीचे की तरफ ओर झुकाते हुए चिपकाएं।
- इसके बाद आइलाइन को एक स्केल की तरह समझें और इसके किनारों पर लाइनर लगाएं।
- जितना मोटा लाइनर लगा है, टेप के जरिए वैसे ही शेप बना लें और मोटी लाइन खींच दें।
- अब लाइनर को सूखने दें और थोड़ी देर बाद टेप हटा लें।
- ऐसे ही आप लिपस्टिक लगाते समय होठों के किनारों पर टेप लगा लें, जिससे लिपस्टिक फैले नहीं।
- अगर आप छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर होठों के नीचे और ऊपर की तरफ लगाना है। वहीं, इससे लिक्विड लिपस्टिक भी आसानी से लग जाएगी।
- लिक्विड लिपस्टिक के लगाने के बाद आप धीरे-धीरे टेप हटा सकते हैं।
टिश्यू पेपर से लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग कैसे बनाएं
अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, तो टिश्यू पेपर का यह आसान हैक आजमा सकती हैं। सबसे पहले होंठों पर लिपस्टिक की एक परत लगाएं। इसके बाद होंठों पर हल्के से टिश्यू पेपर रखें और उसके ऊपर ब्रश की मदद से थोड़ा-सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। फिर टिश्यू हटाकर जरूरत हो तो लिपस्टिक की एक और हल्की परत लगा लें। यह तरीका अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और लिपस्टिक को स्मज होने से बचाते हुए लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है।
अन्य न्यूज़














