सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव, अखिलेश के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया जबरदस्त पलटवार

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2024

अखिलेश यादव के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया। सोशल मीडिया पोस्ट पर केशव प्रसाद ने लिखा कि बीजेपी की देश और प्रदेश दोनों ही जगह पर मजबूत संगठन है। मजबूत सरकार है। एक्स पर मौर्य ने लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव जी,भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

इसे भी पढ़ें: Yogi सरकार के मंत्री संजय निषाद ने बाबा की बुलडोजर नीति पर उठाये सवाल, हो गया बवाल

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद भाजपा मुख्यालय से बाहर निकलते समय मौर्य ने मीडियाकर्मियों के सामने कोई टिप्पणी नहीं की। मौर्य की जेपी नड्डा के साथ हुई इस मुलाकात में क्या एंजेडा रहा इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि नड्डा के साथ मौर्य की यह बैठक प्रदेश की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री के इस बयान के बाद महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है।  

प्रमुख खबरें

Sunil Bharti Mittal को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, मैक्रों ने दिया Legion of Honour

मक्का-मदीना छोड़ सब निशाने पर...हूती की खुली धमकी

Alirajpur में सीमेंट कंटेनर से 1 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Democracy बचाने की लड़ाई: Rahul Gandhi के साथ DK Shivakumar ने उठाई मजबूत आवाज़