अमरिंदर ने किसान आंदोलन से जुड़ी घटनाओं को चौंकाने वाला बताया, किसानों से सीमाओं पर लौटने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को मंगलवार को अस्वीकार्य बताया और किसानों से राष्ट्रीय राजधानी को खाली करने का आग्रह किया। सिंह ने कहा कि किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से जो साख बनी थी उसे इस हिंसा से नुकसान होगा। सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली में चौंकाने वाली घटनाएं। कुछ तत्वों द्वारा की जा रही हिंसा अस्वीकार्य है। किसानों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से जो साख बनी थी इससे उसे नुकसान पहुंचेगा। किसान नेताओं ने इन घटनाओं से खुद को अलग कर लिया है और ट्रैक्टर रैली को निलंबित कर दिया है। मैं सभी वास्तविक किसानों से दिल्ली खाली करने और सीमाओं पर लौटने का आग्रह करता हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

आपका AC भी हो रहा बार-बार Trip? ये किसी बड़े Fault का Signal हो सकता है, न करें इग्नोर

Yogi राज की तरह Bengal में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर, Gangster Akash Singh को Police ने कच्छे में सड़कों पर घुमाया

पत्नी संग Taj Mahal पहुंचे US Senator Marco Rubio, बोले- ये दुनिया के प्रेम का खजाना है

Cockroach विवाद पर CJI Suryakant की वकीलों को नसीहत- इतना Emotional न हों, तत्काल सुनवाई से इनकार