रेवंत रेड्डी ने गायों की रक्षा के लिए विस्तृत नीति तैयार करने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य में गायों की रक्षा के लिए एक विस्तृत नीति बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने विशेष मुख्य सचिव (पशुपालन) सब्यसाची घोष, प्रधान सचिव (धर्मस्व) शैलजा रमैयार और कृषि सचिव रघुनंदन राव का तीन सदस्यीय दल गठित किया है।

अधिकारियों की समिति ‘गोशालाओं’ की स्थापना पर गहन अध्ययन करेगी तथा गायों की सुरक्षा के लिए नीतियों का अध्ययन करने के वास्ते अन्य राज्यों का भी दौरा करेगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में गोशालाओं में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में दान की गई गायों की जगह की कमी व अन्य कारणों से मौत होने की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में चार स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं के साथ गोशाला बनाने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी