Pratapgarh में अभिलेखों में फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोपी कानूनगो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

प्रतापगढ़ जिले के थाना नगर कोतवाली पुलिस ने तहसीदार के फर्जी हस्ताक्षर करके धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित एक कानूनगो को ‘ट्रेजरी चौराहा’ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नगर क्षेत्र के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत राज ने शनिवार को बताया कि सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने 10 मई 2023 को थाना नगर कोतवाली में तहरीर देकर उनके फर्जी हस्ताक्षर से अभिलेखों में हेरफेर करने का मामला पंजीकृत कराया था।

एएसपी ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान क्षेत्र के पश्चिमी सहोदरपुर निवासी तत्कालीन लेखपाल निर्भय यादव की संलिप्तता पाई गई, जो वर्तमान समय में जौनपुर में कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं।

लेखपाल ने एक व्यक्ति के पक्ष में जमीन करने के लिए यह धोखाधड़ी की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ट्रेजरी चौराहे से आरोपी निर्भय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार