कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत जिलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 29, 2021

शिमला। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने व बचाव के दृष्टिगत स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की अध्यक्षता में आज यहां समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी जिला उपायुक्तों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य व चिकित्सा अधीक्षकों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर भारत का बयान, कहा- हम सभी शांति पहल का समर्थन करते हैं!

उन्होंने लोगों से संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम हुआ है लेकिन यह महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाइजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली खेल विश्वविद्यालय में अगले साल अप्रैल से कक्षा छह से नौ तक के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, सभी जिला उपायुक्तों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य, चिकित्सा अधीक्षकों, जोनल अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, लाॅजिस्टिक समीति के सदस्यों डाॅ. अनीता महाजन, डाॅ. जितेंद्र चैहान, डाॅ. डी.डी. शर्मा, डाॅ. रमेश चंद सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team