Winter Skin Care: ठंड में भी बेजान त्वचा को दें नई जान, ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये खास फेस पैक

By अनन्या मिश्रा | Dec 02, 2025

हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है और हर मौसम में त्वचा भी अलग तरह से रिएक्ट करती है। इसलिए अगर बदलते मौसम में त्वचा का सही तरीके से ख्याल नहीं रखा जाता है, तो कई प्रकार की स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गर्मियों में लोगों की स्किन ऑयली हो जाती है, लेकिन कुछ लोगों की स्किन सर्दियों में भी चिपचिपी होने लगती है। जिसके कारण डलनेस, मुंहासे आदि की समस्या होने लगती है। वहीं ज्यादातर लोगों की स्किन सर्दियों के मौसम में ड्राई होती है। ऐसे में स्किन को बैलेंस करना बेहद जरूरी हो जाता है।

मुल्तानी मिट्टी और मसूर दाल का फेस मास्क की सामग्री

मसूर दाल - 4 चम्मच 

मुल्तानी मिट्टी - 2 चम्मच

रोज टोनर- 1 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस मास्क

सबसे पहले मसूर दाल को भिगोकर पीस लें और पिसी हुई दाल में मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करें।

अब लास्ट में इसमें रोज टोनर डालें और तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

फिर इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।

जब यह सूख जाए, तो फेस पर मसाज करते हुए इस फेसपैक को हटाएं।

फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।

हल्दी, आलू का जूस और चावल के आटे का फेस मास्क सामग्री

एलोवेरा जेल - 1 चम्मच 

हल्दी पाउडर - 1 चुटकी

कच्चे आलू का जूस - 2 चम्मच

चावल का आटा - 1 चम्मच

 रोज टोनर - 1 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस मास्क

सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा लें।

अब इसमें आलू का जूस डालें और अच्छे से मिक्स कर दें।

अब ऊपर से हल्दी और एलोवेरा जेल डालकर दोबारा मिक्स करें।

आखिर में रोज टोनर डालकर फिर मिक्स करें।

अब इस फेस पैक को अपने फेस पर अप्लाई करें।

वहीं जब यह फेस पैक अच्छे से सूख जाए, तो फेस वॉस कर लें।

फेस धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराजर लगाएं।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi