ईनाम और कार्रवाई साथ-साथ योगी 2.0 में काम ही पैमाना, शिकायतों और आरोपों पर हो रहा एक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022

योगी 2.0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर काफी सख्त हैं। सीएम योगी अधिकारियों के खिलाफ जनसमस्याओं के निस्तारण, आरोपों और भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, तो अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग देकर ईनाम भी दिया जा रहा है। सीएम योगी जल्द जिलों का दौरा करेंगे और धरातल पर समीक्षा बैठक कर योजनाओं की पड़ताल करेंगे।

इसे भी पढ़ें: योगी का निर्देश- सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरें मंत्री, अधिकारियों से कहा- दफ्तरों में देर से आना बर्दाश्त नहीं

सिर्फ जनसमस्याओं का निस्तारण नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी अहम

सीएम योगी की जिलों में लापरवाह अधिकारियों पर पैनी नजर है। खानापूर्ति करने वाले, जनसुनवाई या भ्रष्टाचार जैसे मामलों में कार्रवाई में शिथिलता बरतने वाले जिला स्तरीय अधिकारी भी सीएम योगी की रडार पर हैं। बार-बार शासन स्तर से निर्देश देने के बावजूद अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर जल्द गाज गिरने वाली है। इसके लिए सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। सीएम योगी की प्राथमिकता में सिर्फ जनसमस्याओं का निस्तारण नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता और शिकायत करने वाले की संतुष्टि भी अहम है, ताकि एक ही शिकायत बार बार करने से लोगों को मुक्ति मिले।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal