Manipur के कांगपोकपी में 3 ग्रामीणों की हत्या के बाद Security Forces का सर्च ऑपरेशन शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सुनुरोक पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया। हत्या की घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने यहां मुख्यमंत्री के आवास के बाहर दो शव रख दिए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे।

उनका इलाज जारी है।” ल्हातू ने कहा कि सुरक्षा बल इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं, जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए हैं और स्थिति पर बहुत करीबी नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की संयुक्त टीम तलाश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि खोजी कुत्तों और ड्रोन को तैनात किया गया है, जबकि निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, “मोबाइल जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।” ल्हातू ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

प्रमुख खबरें

Rinku Hooda ने नागोया में जीता स्वर्ण पदक, मां को किया समर्पित

WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

Delhi Crime Branch ने पकड़ी नकली Eno और Fevikwik बनाने वाली इकाइयां, दो आरोपी अरेस्ट

Vijayapura Murder: पति को कार से कुचलवाकर सड़क हादसा दिखाने वाली पत्नी और दोस्त गिरफ्तार