अरबपति Nikhil Kamath को डेट कर रही हैं Rhea Chakraborty! बीती रात साथ में स्पॉट होने के बाद तेज हुई चर्चा

By एकता | Oct 22, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री इन दिनों बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिश्ते में हैं। हालाँकि, रिया की तरफ से अभी तक निखिल के साथ रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन बीती रात अभिनेत्री के निखिल के साथ पार्टी में आने के बाद अफवाहों ने आग पकड़ ली है। सोशल मीडिया पर दोनों लव-बर्ड्स की तस्वीरें छायी हुई हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं रिया के नए बॉयफ्रेंड कौन है और क्या काम करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने खास अंदाज में किया Parineeti Chopra को बर्थडे विश, शेयर की Throwback तस्वीर


निखिल के साथ ट्विनिंग करती दिखीं रिया

बीती रात रिया चक्रवर्ती को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ एक पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री निखिल की गाडी के पीछे वाली सीट पर बैठी हुई थीं। वहीं, निखिल ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे। दोनों लव-बर्ड्स को ट्विनिंग करते हुए देखा गया। अभिनेत्री ने पार्टी के लिए ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस का चुनाव किया था। वहीं उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कैजुअल लुक चुना था। पार्टी से रिया और निखिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। बीती रात साथ में स्पॉट होने के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में होने की चर्चा गर्म है।

 

इसे भी पढ़ें: Tiger 3 के पहले गाने की पहली झलक Salman Khan ने की शेयर, Arijit Singh ने दी है गाने को आवाज


मानुषी को डेट कर चुके हैं निखिल

निखिल कामथ भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। उन्होंने साल 2010 में अपने भाई नितिन कामथ के मिलकर भारत की सबसे बड़ी स्टॉक-ब्रोकिंग फर्मों में से एक ज़ेरोधा (Zerodha) की शुरुआत की थी। निखिल और उनके भाई की संयुक्त कुल संपत्ति ₹ 45,754.5 करोड़ है। इसके अलावा बात करें तो रिया से पहले निखिल का नाम पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ भी जुड़ चुका है। मानुषी और निखिल ने कथित तौर पर 2021 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा था। हालाँकि, डेटिंग के दौरान कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। बता दें, फीफा विश्व कप के दौरान मानुषी और निखिल कतर के लुसैल स्टेडियम में साथ में स्पॉट हुए थे।

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray