By रेनू तिवारी | Aug 10, 2020
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पूरी तरह से सुशांत की मौत के मामले में घिरती नजर आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में परिवार की तरफ से रिया चक्रवर्ती पर सुशांत से पैसे की धोखाधड़ी और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ऐसे में ईडी रिया और रिया के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। रिया चक्रवर्ती अपनी सफाई में काफी निजी चीजें भी अब मीडिया के सामने लेकर आ रही हैं। रिया ने अपनी डायरी के कुछ पन्नों को मीडिया के सानमे शेयर किया था। इन पन्नों में रिया ने ये दावा किया है कि सुशांत मेरे परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे थे। इसके अलावा अब उन्होंने लोगों की सहानुभूति और खुद को सही साबित करने के लिए उन्होंने वाह्टसअप चैट के सक्रिन शॉट भी साझा किए है। इस चैट में रिया ने ये दावा किया है कि सुशांत और उनकी बड़ी बहन प्रियंका के रिश्ते अच्छे नहीं थे। प्रियंका के बारे में काफी सुशांत की तरह से काफी नेगेटिव कमेंट भी किए गये हैं। इस चैट के सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर बेहद बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ा।
एक यूजर ने लिखा- कि रिया आप कितना गिरोगी? एक लड़का जिसकी मां का निधन काफी कम उम्र में हो गया था उसके पिता और बहनों ने ही अपने एकलौते भाई को पाला है। अपने पिता और बहनों के सपोर्ट से ही वह इतना बड़ा सितारा बना और तुम कह रही हो की उसकी बहनों ने अपने भाई के साथ गलत किया। चार बहनों में एक भाई को होना क्या खुशी देता है रिया क्या आपकों इस बात का अंजादा भी है। आप एक भाई-बहन के आपनी रिश्ते के प्यार और तकरार को अपने आपको बचाने के लिए प्रयोग कर रही हो?
यूजर की कटाक्ष के बाद फिल्म क्रिटिक्स कमाल खान ने भी रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा- 'रिया चक्रवर्ती तुम्हारा कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार की शक्ल भी नहीं देखना चाहता था। क्या यह सच है? एक पिता का अकेला बेटा और 4 बहनों का प्यारा भाई अपने परिवार से नहीं मिलना चाहता था। क्या तुम सही कह रही हो ड्रामा क्वीन? और कितना गिरोगी? अब तो शर्म करो।'
रिया की तरफ से रिलीज की गयी वाह्टसअप चैट में जिसमें सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के बिगड़े रिश्तों का जिक्र किया गया है , इसे लेकर परिवार के वकील ने कहा है कि ये रिया सुशांत की बहन की इमेज खराब करने के लिए कर रही है। सुशांत और प्रियंका के रिश्ते काफी मधुर थे।