रिया चक्रवर्ती ने अंकिता लोखंडे को कहा सुशांत की विधवा, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक तरफ जहां सीबीआई सुशांत की मौत का कारण पता करने में लगी है वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती ने आजतक चैनल को अपना 2 घंटे का एक इंटरव्यू दिया है जिसमें रिया ने अपने आप को क्लीनचिट देते हुए सुशांत के परिवार के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत सुशांत को डिप्रेश, क्लॉस्ट्रोफोबिक और ड्रग्स लेने वाला बताया। रिया चक्रवर्ती ने एक और इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे पर अपनी निजी भड़ास भी निकाली। रिया चक्रवर्ती ने अंकिता लोखंडे को सुशांत की विधवा कहा है। रिया ने कहा कि अंकिता लोखंडे सुशांत से चार साल से नहीं मिली और न ही कोई बात की अब सुशांत के बाद वह सुशांत की विधवा बनने का नाटक कर रही है।

रिया के विधवा वाले कंमेंट पर अंकिता का जवाब 

 अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के विधवा वाले कंमेंट का बहुत ही करारा जवाब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। अंकिता ने सोशल मीडिया पर साड़ी पहन कर सज धज कर तस्वीरे पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है कि लड़कियां छोटी छोटी बात पर रोती है लेकिन बड़ी बड़ी परेशानियां हस्ते हस्ते हैंडल कर लेती है। तस्वीर में अंकिता हंसते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को रिया के विधवा वाले कंमेंट का जवाब समझा जा रहा है।

अंकिता लोखंडे से रिया को आखिर क्या समस्या है? 

आपको बता दें कि आखिर रिया चक्रवर्ती को अंकिता लोखंडे पर इतना गुस्सा क्यों आ रहा है उसके वजह यह है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे 6 साल तक रिलेशनशिप में थी। सुशांत ने नेशनल टीवी पर अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया था। सुशांत अंकिता को बहुत प्यार करते थे। सुशांत का परिवार भी अंकिता लोखंडे को बहुत प्यार करता था। सुशांत की मौत के बाद अंकिता परिवार से मिलने के सुशांत के बांद्रा वाले घर भी गयी थी जिसमें सुशांत मृत मिले थे। 

इस समय अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती की तरफ से परिवार और सुशांत पर लगाए जा रहे सभी आरोपो को खारिज किया है। रिया ने सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिक कहा था जिस पर अंकिता ने सुशांत की प्लेन को उड़ाते हुए एक वीडियो साझा की और रिया से सभी आरोपों को खारिज किया। अंकिता ने ये भी कहा कि सुशांत कभी डिप्रेशन में नहीं था। 

अंकिता लोखंडे इस समय सुशांत के परिवार के साथ खड़ी है। सुशांत को न्याय दिलाने की जंग में वह परिवार का पूरी तरह से साथ दे रही है। सुशांत का परिवार अंकिता को काफी पसंद करता है वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में ये खुद कबूल किया कि सुशांत के परिवार ने उनकी कफी नहीं बनीं।  

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन