ऋचा चड्ढा ने मीटू मामले में अपना नाम लिए जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2020

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोमवार को कहा कि फिल्मकार अनुराग कश्यप पर आरोपों से संबंधित मामले में अभिनेत्री पायल घोष द्वारा उनका नाम लिए जाने पर वहकानूनी कार्रवाई शुरू कर रही हैं। घोष ने शनिवार को कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और निर्देशक ने इस आरोप को निराधार बताया था। उन्होंने यह दावा भी किया था कि कश्यप के ऋचा चड्ढा सहित अन्य महिला कलाकारों के साथ अंतरंग संबंध रहे हैं। चड्ढा ने इस मामले में ट्विटर पर अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के बयान को साझा किया। बयान में वकील ने कहा है, ‘‘मेरे मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है और वह अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगी।’’

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सहित बॉलीवुड हस्तियों को NCB इस हफ्ते जारी करेगी समन

घोष के इन आरोपों को फिल्मकार अनुराग कश्यप ने खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार’’ करार दिया। इस बीच, कश्यप की पूर्व पत्नियों-फिल्म संपादक आरती बजाज और अदाकारा कल्कि ने फिल्मकार का समर्थन किया है। इसके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू, हंसल मेहता, मोहम्मद जीशान अयूब सहित अन्य लोग भी कश्यप के समर्थन में सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार