Bhopal gas tragedy पर बनेंगी वेब सीरीज, दिल्ली क्राइम के रिची मेहता करेंगे डायरेक्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

मुंबई। फिल्मकार रिची मेहता 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर सीरीज बनाने जा रहे हैं। इसके लेखक और निर्देशक दोनों वही होंगे। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की निर्माण कम्पनी ‘आरएसवीपी’ और रमेश कृष्णमूर्ति की ‘ग्लोबल वन स्टूडियो’ के बैनर तले इस सीरीज का निर्माण किया जाएगा। यह सीरीज लेखक डोमिनिक लैपिएरे और जेवियर मोरो की 1997 में आई किताब ‘फाइव पास्ट मिडनाइट इन भोपाल: द एपिक स्टोरी ऑफ द वर्ल्ड्स डेडलिएस्ट इंडिस्ट्रियल डिज़ास्टर’ पर आधारित होगी। रिची मेहता ने नेटफ्लिक्स की अपनी सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने दिल्ली प्रदर्शन पर केंद्र को भेजा नोटिस, अवैध हिरासत पर रोक

प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर Supreme Court के निर्देश, वकीलों ने बताई पूरी बात

Dabur और Marico की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान, लागत से मुनाफा प्रभावित

PM Narendra Modi ने IIT Madras के सुधा गोपालकृष्णन Brain Centre का लिया जायजा