IPL 2023 की शुरुआत से पहले आया Ricky Ponting का बयान, कहा- मेरा काम खिलाड़ियों को क्रिकेटर बनाना नहीं...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि मैदान पर अनुशासित प्रदर्शन करने के लिए मैदान के बाहर अनुशासित जीवन जीना महत्वपूर्ण है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान युवा खिलाड़ियों को अच्छा क्रिकेटर बनाने के साथ अच्छा इंसान बनाना भी अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘ आप जितना अच्छा इंसान होंगे आपको उतना बेहतर खिलाड़ी बनने में आसानी होगी। अगर आपकी निजी जिंदगी व्यवस्थित नहीं है तो वास्तव में आपके लिए मैदान पर अनुशासित प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बनना मुश्किल होगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ अंतर सिर्फ इतना था कि मेरे पर लोगों का इतना ध्यान नहीं था जितना कि भारत के युवा खिलाड़ियों पर रहता है। इनमें से कई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल वास्तविक दुनिया नहीं है और यहां कई अन्य चीजें भी होती हैं। मेरा काम उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाना है लेकिन इसके साथ ही उन्हें अच्छा इंसान बनाना भी मेरा काम है।

प्रमुख खबरें

US दबाव में झुकी सरकार, Rahul Gandhi का आरोप- महंगे होंगे UPI Payments

SAI भोपाल ने दो जूडो कोच को काउंसलिंग सत्र में शामिल होने का दिया निर्देश

US का F-35A फाइटर जेट और दर्जनों ड्रोन तबाह, 4 महीनों में 22.3 अरब खर्च, पेंटागन ने माना हथियारों का स्टॉक घटा

Palmistry: हथेली में M Sign वाले जातकों में होती है मजबूत Leadership क्षमता और धन लाभ का योग