रिकी पोंटिंग को है ऋषभ पंत पर भरोसा, बोले- जल्द टीम इंडिया में खेलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

मेलबर्न। रिकी पोंटिंग को ऋषभ पंत की मैच जिताने वाली क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि यह प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में जल्द ही भारतीय एकादश में वापसी करेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में पहले एकदिवसीय मैच में पंत के सिर में चोट लग गयी थी लेकिन अब वह फिट हैं। इस बीच उनके स्थान पर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने वाले केएल राहुल ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया। 

दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग ने ट्विटर पर अपने ‘फालोअर्स’ के साथ सवाल जवाब सत्र में कहा कि ऋषभ पंत प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है। मैं आईपीएल में फिर से उसके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम (की अंतिम एकादश) में वापसी करेगा। पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं जिसकी तरफ से पंत ने 2019 में अहम भूमिका निभाकर टीम को सात साल में पहली बार प्लेऑफ में पहुंचाया था। 

इसे भी देखें- जब बल्लेबाजी को लेकर कन्फ्यूज हो गए पंत और अय्यर

प्रमुख खबरें

Bihar MLC Election: JD(U) नेता Anant Singh का ऐलान, Jan Suraaj प्रत्याशी अनुज का करेंगे समर्थन

वैश्विक बिकवाली से दिल्ली में Gold Price 2,600 रुपये गिरा, चांदी भी 5,000 रुपये फिसली

UP में Rajya Sabha चुनाव: BJP से Smriti Irani और Varun Gandhi के नाम पर चर्चा तेज

एशियाई खेलों में Murali Sreeshankar और Gulveer Singh ने जीता रजत, भारत की झोली में दो कांस्य भी आए