Savarkar को लेकर महाराष्ट्र गठबंधन में फिर दिखी दरार, राहुल के बयान पर बोले संजय राउत, बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर को दिए बयान को लेकर सिसायत बेहद गर्म हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने राहुल को बयान को गलत बताते हुए कहा कि वह निश्चित रूप से गांधी हैं लेकिन सावरकर को घसीटने की जरूरत नहीं है। सावरकर हमारी प्रेरणा हैं। महाराष्ट्र में हमारी लड़ाई के पीछे प्रेरणा छत्रपति शिवाजी महाराज हैं और वीर सावरकर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मुद्दे पर दिल्ली में राहुल गांधी से आमने-सामने बात करेंगे उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से उनसे बात करने की कोशिश करूंगा।

इसे भी पढ़ें: Mumbai: सीएसटीएम पर लोहे के ढांचे पर चढ़ा शख्स, जान देने की धमकी दी

बता दें कि राहुल गांधी अक्सर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक वीडी सावरकर को निशाना बनाकर उन पर हमला करते रहे हैं। पिछले साल नवंबर में गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि सावरकर अंडमान सेलुलर जेल से मुक्त होने के लिए दया याचिका लिखने की बात कहते हुए कहा था कि उन्होंने अंग्रेजों से पेंशन भी स्वीकार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सावरकर ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार की मदद की थी, जिसके कारण भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया