मप्र के सीधी में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन पर स्याही फेंकी, चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

सीधी जिले में कई ज्ञापन सौंपने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं में कथित तौर पर सुधार न किए जाने से नाराज दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिविल सर्जन एस. बी. खरे पर स्याही फेंकी दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खरे की शिकायत के मुताबिक, विवेक पांडे के नेतृत्व में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन्हें रोक लिया और जिले में खराब स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में उन पर स्याही फेंक दी। खरे ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, जब सिविल सर्जन के चालक और सहायक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावर वहां से फरार हो गए। जमोदी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि विवेक पांडे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई

Flydubai विमान में कैप्टन पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार