कहीं नहीं जा रहे Mukesh Ambani, लंदन में बसने की खबर को रिलायंस ने बताया बेबुनियाद

By निधि अविनाश | Nov 06, 2021

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक बयान जारी कर उन सभी खबरों को खारिज कर दिया जिसमें बताया जा रहा है कि RIL के चेयरमैन मकेश अंबानी लंदन में बसने जा रहे है। बता दें कि इस बयान में साफ बता दिया गया है कि, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की अपने परिवार सहित लंदन बसने की कोई भी योजना नहीं है। बयान में साफ लिखा है कि, अंबानी परिवार का स्टोक पार्क लंदन में बसने की खबरें बिल्कुल आधारहीन है और मुकेश अंबानी या उनके परिवार की लंदन या दुनिया के किसी भी हिस्से में बसने का कोई भी प्लान नहीं है और न ही ऐसा कोई प्लान बना रहे हैं।  बयान में आगे यह भी लिखा है कि, रिलायंस ग्रुप की कंपनी RIIHL ने लदंन के स्टोक पार्क में एक प्रॉपर्टी खरीदी है जिसका इस्तेमाल गोल्फिंग और कई अन्य स्पोर्ट्स के लिए होगा। इसमें कई नियम और गाइडलाइन्स का पालन किया जाएगा। खेल के साथ-साथ इस प्रॉपर्टी का तेजी से बढ़ रही कन्ज्यूमर बिजनेस के लिए भी किया जा रहा है जिससे विदेश में भी भारतीय संस्कृति को विश्वस्तरीय पहचान मिल सके। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर